Telecom
Active
Complaint #6545 — JAWAHAR KASHYAP
Filed: 10 Jul 2014 ·
Address: Total Computer Solution Korba Road Baloda Dist - Janjgir Champa Chhattisgarh - 495559
सर मेरा नाम जवाहर कश्यप है मैं और मेरी पत्नी 04/07/14 शुक्रवार को शाम 04:10, बजे लुट के शिकार हो गए जिसमे 139500/- के गहने समेत नकदी लुट ले गए
जिसकी जानकारी आप को नवभारत , नई दुनिया , हरी भूमि में 05/07/14के बिलासपुर संस्करण में देख सकते है,लुटेरे उस दिन मेरे दोस्त के गिरफ्त में होते लेकिन Reliance के कारन बच गए,मै मेरे दोस्त और रिश्तेदार
सभी Reliance का सिम उपयोग करते है लेकिन हमारे यहाँ Reliance में पॉवर कट होते ही नेटवर्क गायब हो जाता है और कई घंटे तक गायब ही रहता है
ये परेशानी कई महीने से है, अगर उस दिन घटना के समय नेटवर्क में प्रॉब्लम नहीं होता तो लुटेरे मेरे दोस्तों के गिरफ्त में होते क्यूँ की जहाँ घटना हुई उससे 2 किलोमीटर आगे 4-5 दोस्त रहते हैं और रिश्तेदार भी रहते हैं
अगर उसदिन हम दोनों में से किसी के भी मोबाइल में नेटवर्क होता तो ये घटना नहीं होता
आप से मेरा यही अनुरोध है की इस मोबाइल कंपनी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे ताकि ये पैसा लेकर भी सुविधा प्रदान नहीं करता
मेरे साथ हुए घटना के लिए Reliance ही जिम्मेदार है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे.
धन्यवाद ..