Consumer Redressal

Consumer complaints & judgements portal
Online Shopping Active

Complaint #32046 — AMIT KUMAR

Filed: 8 Jun 2020  ·  Address: hno 160 vill nidhawali dhaulana hapur
सर मेने अमेजन.इन से 22 केरेट रु. 50700/- ( Order# 171-9039250-1617954) एक सोने की चैन 22-05-2020 को खरीदी ओर मुझे पार्सल प्राप्त हुआ । ओर जैसे ही मेने पार्सल खोला चैन मुझे बाजार में रु. 10/- में बिकने वाली लगी । मेंने तुरन्त ही अपना आर्डर को रद्द किया ओर अमेजन ग्राहक से तुरन्त बात की ओर सारी बात उसको बतायी लेकिन अमेजन ग्राहक द्वारा यह कहा गया की आप कही ज्वैलरी दुकान पर जाकर चैन की शुद्धता की जॉच सकते है जिस पर मेंने कहा की अमेजन द्वारा सामान भेजने से पहले सामान की जॉच की गयी थी या नही उसने तुरन्त मना कर दिया । अमेजन द्वारा इस विषय पर शिकायत दर्ज कर मामले की जॉच करने की बाद कही गयी जिसके लिए 5 जून का समय दिया गया ओर कहा गया की कम्पनी द्वारा इस विषय की पूरी जानकारी व सहायता की जायेगी लेकिन कम्पनी द्वारा न तो कभी मुझे कभी फोन कॉल करके जॉच संबंधी विषय पर नही बताया गया (कम्पनी द्वारा एक तरफा ही जॉच की गयी है ) ओर 6 जून को मेरे द्वारा कम्पनी में बात करने पर मुझे बताया गया की आपको जो सोने की जो चैन प्राप्त हुई है उसमें कोई दोष नही है व सही चेन आपको प्राप्त हुई है । मेरे द्वारा कई बार अऩुरोध किया कि मैडेम/सर हो सकता है यह चैन जो मुझे प्राप्त हुई है मुझे ऐसा लग रहा है कि यह चेन सिर्फ मुझे ही बाजार में रु. 10/- में बिकने वाली रही हो आप कृपया अपने अमेजन टीम से इसकी प्रमाणिकता हेतु इस सामान को मेरे यहॉ से वापस मंगवा लिजिए लेकिन उनके द्वारा साफ मना कर दिया गया कि कि अब हम कुछ नही कर सकते । श्रीमान जी आपसे अनुरोध है कि मेरा रिफण्ड/रिप्लेशमेन्ट कराने का कष्ट करे इसके लिए में सदा में आपका आभारी रहूगा । आपके महान कृपा होगी । सधन्यवाद अमित कुमार मो.9897924285

‹ More Online Shopping complaints File your own complaint