Uncategorised
Active
Complaint #13844 — DINESH TRIVEDI
Filed: 5 Jul 2015 ·
Address: G-3,Vidhan Sabha Housing Colony, Zero Point Raipur
मेरे द्वारा दिनांक 19/7/2014 को माइक्रोमेक्‍स कंपनी का ए65 माॅडल का एंड्राइड मोबाईल फोन रूपये 3800/- का कुमार मोबाईल सर्विस,गंज पोस्‍ट ऑफिस के सामने, स्‍टेशन रोड,रायपुर से खरीदा था, जिसकी एक साल की गारंटी थी | मेरे इस मोबाईल में डिस्‍प्‍ले प्रॉब्‍लम होने के कारण मैंने दिनांक 13/5/2015 को माइक्रोमेक्‍स कंपनी के रायपुर स्थित सर्विस स्‍टेशन(पगारिया कॉम्‍पलेक्‍स,नया बस स्‍टैण्‍ड) में दिखाने गया, वहां इंनीनियर द्वारा देखने के बाद बताया कि इसका डिस्‍प्‍ले प्रॉब्‍लम है, कंपनी को भेजना पड़ेगा, लगभग 15 दिन लगेंगे आप छोड़ जाएं, उसके कहने पर मेरे द्वारा अपना मोबाइल फोन सर्विस स्‍टेशन छोड़ दिया, जिसके एवज में मुझे उसकी रिसिप्‍ट दी गई | मोबाइल के ठीक होने के संबंध में मेरे द्वारा कई बार सर्विस स्‍टेशन पर फोन किया तथा कई बाद व्‍यक्तिगत रूप से जाकर पता किया कि मोबाईल ठीक हुआ या नहीं, किन्‍तु आज लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी मुझे मेरा मोबाइल ठीक कर उपलब्‍ध नहीं कराया गया है | फोन करने पर या मेरे द्वारा स्‍वयं जाकर पूछे जाने पर आज-कल, आज-कल का आश्‍वासन दिया जा रहा है, लेकिन आज तक मोबाईल ठीक नहीं किया