Consumer Redressal

Consumer complaints & judgements portal
Electonics / Electricals Active

Complaint #13629 — Chandra prakash dasmer

Filed: 25 Jun 2015  ·  Address: Qr. no G2 Raipur training center , Near Nal ghar chowk , OCM Chowk raipur
मैंने अपना स्मार्टफोन मेग्नेटो मॉल के शॉप से लिया हुँ ,जो की ६ महीने की वारंटी अवधि के दौरान बिगड़ जाने के कारण मेने सर्विस सेंटर ( New Age Computer ) में रिपेयर के लिए मेरे द्वारा दिया गया था , उन्होंने मेरे मोबाइल को रिपेयर होने के लिए हेड ऑफिस दिल्ली भेजने के सन्दर्भ में मुझे 15/06/2015 11:23 को उपओक्त वर्कऑर्डर नंबर 510004424500 प्रदान किया ,हेड ऑफिस से २२/06/2015 तारिक के पहले जानकारी के अनुसार मुझे अपना मोबाइल रिपेयर होने के बात कह कर सर्विस सेंटर से कलेक्ट करने को कहा। परंतु मुझे मेरा मोबाइल प्राप्त नहीं हुआ। इस गलत जानकारी के दौरान वादविवाद अवं समय की हानि एवं मानसिक तनाव से मुझे काफी ज्यादा मुसीबत का सामना करना पड़ा। अतः मैने कंपनी को DOA सर्टिफिकेट के लिए कंप्लेंट सेर्विस सेंटर द्वारा दर्ज कराया परन्तु मुझे उचित जानकारी प्राप्त नही हुई और ना ही सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ , कंपनी के पालिसी के हिसाब से यह DOA सर्टिफिकेट मोबाइल रेपलासमेंट के लिए होता है , अतः मै कंस्यूमर फोरम से उपरोक्त संदर्भ में उचित सहायता की कामना करता हूँ , धन्यवाद

‹ More Electonics / Electricals complaints File your own complaint